Kannauj News: खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप
कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। फूलपुर गांव में मंगलवार को खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फूलपुर निवासी सहमुद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी गांव इब्राहिमपुर निवासी चार लोगों पर खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप लगाया है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों के मुताबिक सहमुद्दीन 68 वर्ष मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.