कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायदायमगंज में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर सात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरायदायमगंज गांव निवासी हरीशचंद्र पुत्र हुकुम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह अपने बेटे के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के सौरभ, राजेंद्र, वेदवती, बब्बू समेत सौरभ की ससुराल पक्ष के करीब सात लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने खेत पर पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। पीडि़त ने कोतवाली में दी तहरीर में यह भी ...