कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के चंदौली ग्राम पंचायत के गांव बदलेपुर्वा निवासी शिवम पुत्र अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने खेत में समर से पानी लगा रहा था। तभी गांव के रंजित पुत्र विजय किशोर, मंसुख पुत्र रामप्रकाश, पंकज पुत्र नरेंद्र और आनंद कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार जबरन खेत पर पहुंच गए और साइफन खोलकर अपने खेत में पानी लगाने लगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: अबुपूरा खुर्द में...