Kannauj News: खेत में पानी बहाने के विरोध पर महिला का सिर फोड़ा
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: ठठिया। खग्गापुर्वा मौजा तिजलापुर निवासी रजनी पत्नी नहार सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे शिबू, रंजीत, बिटौली और बृजलाल रास्ता काटकर घर का पानी उनके खेत में बहा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके दरवाजे पर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में रजनी का सिर फट गया। बचाने पहुंचे पति को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.