Kannauj News: खेत में पड़ा मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव
कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। देश के गौरव और राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। नादेमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत मधुपुरी गांव के एक खेत में शनिवार को एक मोर का शव मिलने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के बीट प्रभारी अनुज कुमार बाजपेयी ने बताया कि मोर की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एचटी की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत,नहर में फेंका शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.