कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरमऊ गांव में खेत में धान काटने और गोबर-कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक महिला ने अपने परिवार के लोगों पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नरमऊ गांव निवासी उषा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खेत में धान की कटाई करने और गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष की महिला ने अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचीं तो आरोपित घर में घुस आए और फिर मारपीट करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया...