Kannauj News: खेत पर काम कर रहे भाई-बहन से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जापुर निगोह निवासी रिंकू पुत्र कल्याण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़त रिंकू के अनुसार 29 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बहन राधा के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी गांव का सुनील पुत्र राजवीर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद सुनील अपने परिजनों अनिल, आशीष, कंचन, दल्लो, मन्नू सहित अन्य लोगों के साथ पीडि़त के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से रिंकू और उसकी बहन के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर विशुनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.