Kannauj News: खेत पर कब्जे के विवाद में किसान से मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा
कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: कन्नौज। कुसुमखोर क्षेत्र में खेत पर कब्जे को लेकर किसान के साथ मारपीट व धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के गांव गुनाह निवासी महेशचंद्र कटियार पुत्र राधाकृष्ण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अगस्त को उसकी जमीन पर पूर्व प्रधान अतुल कटियार पुत्र रामसेवक समेत कुछ लोग जबरन कब्जा कर खेती जोत रहे थे। आपत्ति जताने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने पीड़ित को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए लोगों को आता देख हमलावर खेत पर जबरन कब्जा करने की धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित किसान ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.