कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। खेत पर जाते समय एक युवक के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव खजुरियन नगला निवासी अहिबरन सिंह पुत्र कुंदन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के जसवंत पुत्र घासीराम और उसके पुत्र आदेश उर्फ बंटी ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर गांव के सुरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्हें आता देख दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा द...