कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। टिकौरियनपुरवा गांव में खेत के पास जुए की फड़ सजाकर बैठे जुआरियों पर ठठिया पुलिस ने शिकंजा कस दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 6050 रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने सूचना दी थी कि टिकौरियनपुरवा गांव में शिवकुमार के खेत के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से जुए की फड़ पर लगी 6050 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान अरविंद (34) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी टिकौरियनपुरवा, हिमांशु (28) पुत्...