कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आदमपुर उम्मैद गांव में खेत के बाहर लगे सबमर्सिबल पंप के सोलर पैनल चोरी होने से किसान के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। चोर 13 सोलर प्लेट और करीब 50 मीटर केबिल चोरी कर ले गए। पीडि़त किसान ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान वापस दिलाने की मांग की है। आदमपुर उम्मैद गांव निवासी किसान प्रमोद कुमार पुत्र रामनरेश यादव के खेतों के बाहर सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप लगा है। इसके संचालन के लिए सोलर प्लेटें लगाई गई थीं। किसान के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर 13 सोलर प्लेट और 50 मीटर केबल चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर किसान को नुकसान का पता चला। सोलर प्लेट और केबल चोरी होने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभाव...