कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर के छिबरामऊ चौराहे स्थित मुख्य नाले में शनिवार सुबह एक मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला गांधीनगर निवासी नौशाद खान उर्फ नन्हे (50) पुत्र जब्बार खान के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने मुख्य नाले में शव उतराता देखा तो आसपास भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को नाले से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तीन दिन से लापता अधेड़ का नाले में पड़ा मिला शव परिजनों ने पुलिस को बताया कि नौशाद मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। वह पहले...