Kannauj News: खुर्रमपुर के विकास को मिले 49 लाख रुपये, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए समाज कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने मंगलवार को खुर्रमपुर गांव को 49 लाख रुपये की सौगात दी। समाज कल्याण विभाग की एकीकृत ग्राम विकास योजना के तहत इस धनराशि से सड़क, नाली समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान मंत्री ने गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनचौपाल में ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री और अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला। मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके समाधान में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.