Kannauj News: खुरपका-मुंहपका से बचाव को 2.64 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: कन्नौज। खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं को बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई से शुरू हुआ अभियान आठ सितंबर तक चलेगा। इसके लिए 28 टीमें घर-घर पहुंचकर करीब 2.64 लाख गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करेंगी। अभियान के तहत अब तक 33,549 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को कन्नौज, जलालाबाद, गुगरापुर, तालग्राम, छिबरामऊ, हसेरन, उमर्दा और सौरिख विकासखंड के चिन्हित गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि टीमें गांव पहुंचने पर अपने सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका अत्यंत संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.