कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने खाली प्लाटों में कूड़ा डाले जाने की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद शुरू कर दी है। पालिका ईओ अनिल पंडित के नेतृत्व में 24 अगस्त से प्रातःकालीन आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न वार्डों में कई खाली प्लाट और ओपन स्पेस ऐसे मिले, जहां आसपास के लोग नियमित रूप से कूड़ा-कचरा डाल रहे थे। इससे अनधिकृत कूड़ा प्वाइंट विकसित हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान इन प्लाटों के स्वामित्व की जानकारी स्थानीय लोगों से ली गई, लेकिन अधिकांश स्थानों के मालिक के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। अब नगर पालिका ऐसे चिह्नित स्थानों का अभिलेखीय और स्थलीय सत्यापन कराएगी। भूमि अभिलेख, स्वामित्व, उपयोग और मौके की स्थिति की जांच के ...