Kannauj News: खाने के पैसे मांगने पर होटल में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। होटल पर पहुंचे कुछ लोगों ने खाना खाया। जब उनसे खाने के पैसे मांगे गए तो उन सभी ने तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं नशे में गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खोजीपुर ग्राम निवासी पीड़ित वीनू गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव के बाहर सौरिख रोड पर ग्रीन लीव होटल है। कुछ लोग वहां गाड़ी से पहुंचे और खाना खाया पिया। जब उनसे पैसे मांगे गए इस पर वह लोग भड़क गए और उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन लोगों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.