Kannauj News: खाद वितरण में गड़बड़ी पर सचिव और ऑपरेटर से जवाब तलब
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गुगरापुर विकास खंड की बी-पैक्स चांदापुर में खाद वितरण के अभिलेखों की जांच के दौरान अनियमितता की आशंका सामने आई है। इस पर समिति के सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अधिकारियों ने जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता उदय शंकर और जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक वितरण से जुड़े अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच में वितरण का रिकॉर्ड संदिग्ध मिलने पर समिति सचिव हाकिम सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर सह उर्वरक प्रभारी से जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.