कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: कन्नौज : डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने जिले की खाद दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बमरौली स्थित मिश्रा ट्रेडर्स और त्योर के प्रधान खाद भंडार में स्टॉक व बिक्री संबंधी अभिलेख अधूरे और अनियमित पाए गए। इस पर दोनों दुकानों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। विभाग ने दोनों विक्रेताओं से निर्धारित समय में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं छिबरामऊ के कटियार खाद भंडार में भंडारण संबंधी कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि खाद की ओवररेटिंग, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता क...