कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र की साधन सहकारी समिति खडिऩी में पर्याप्त उर्वरक स्टॉक होने के बावजूद किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को सुबह से बड़ी संख्या में किसान यूरिया और डीएपी लेने समिति पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। करीब 10 दिन बाद शुरू हुए खाद वितरण से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि धान की फसल में इस समय पहली यूरिया डालना बेहद जरूरी होता है। समय पर उर्वरक न मिलने से फसल की बढ़वार प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति सचिव ने पासबुक लेकर नाम तो दर्ज कर लिए, लेकिन केवल 70 किसानों को ही दो से पांच बोरी तक यूरिया का वितरण किया गया, जो जरूरत की तुलना में ऊं...