कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाया। जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। इनमें जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक और डीडी कृषि की अगुवाई वाली टीमें शामिल रहीं। टीमों ने सौरिख, खड़नी, नादेमऊ, तिर्वा, छिबरामऊ समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 27 खाद दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक, बिक्री और निर्धारित दरों की जांच की। इस दौरान खाद के नौ नमूने लिए गए, जबकि तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि खाद की उपलब्धता और किसानों की शिकायतों को देखते हुए अभियान चलाया गया। टीमों ने दुकानों पर खाद का स्टॉक और बिक्री के साथ निर्धारित दरों की जांच की। जांच के दौरान नौ नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक...