Kannauj News: खाद की कालाबाजारी और मनमानी पर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर गुरुवार को जिले के कई खाद प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि अलग-अलग दुकानों से उर्वरकों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि मियागंज स्थित मैसर्स सुपर ट्रेडर्स के निरीक्षण में एनपीके की 500 बोरी का स्टॉक मिला। इसमें से एक नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं हरदोई मोड़ स्थित मैसर्स एमके ट्रेडर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.