कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में उर्वरक की कमी और किसानों को खाद के लिए परेशान होने की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री शनिवार को गुरसहायगंज के लवी खाद भंडार पर अचानक पहुंच गए। उन्होंने दुकान पर उपलब्ध यूरिया, डीएपी और एनपीके के स्टॉक के साथ बिक्री पंजिका, स्टॉक पंजिका और रेट बोर्ड की जांच की। अभिलेख और रेट बोर्ड अद्यतन मिलने पर उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निजी बिक्री केंद्रों के साथ सभी 57 सहकारी समितियों पर भी खाद उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में जिले में करीब 17,249 मीट्रिक टन यूरिया, 7,247 मीट्रिक टन डीएपी और 14,936 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने ...