Kannauj News: खांसी की दवा पीने से दो बच्चों की हालत बिगड़ी
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। घर में रखी खांसी की दवा पीने से दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में दोनों बच्चों को छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम लठौगर निवासी विनय कुमार के सात वर्षीय पुत्र लविश और चार वर्षीय पुत्री पलक ने घर में रखी खांसी की दवा पी ली। इसके कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत खराब होते देख परिजन आनन-फानन में उन्हें सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.