कन्नौज, अक्टूबर 19 -- टेलीकंसल्टेशन की समीक्षा और कार्रवाई Kannauj News: कन्नौज। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत टेलीकंसल्टेशन की सुविधा का लाभ मरीजों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। अगस्त माह की समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर चार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए यह कदम उठाया। संबंधित सीएचओ की कार्यप्रणाली की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। अगस्त 2026 की टेलीकंसल्टेशन रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 16,788 मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। ब्लाकवार आंकड़ों में उमर्दा सबसे आगे रहा। यहां 4,336 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ लिया। सदर ब...