Kannauj News: खबर छपते ही जर्जर बिजली पोल बदलने का काम शुरू
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: जलालाबाद। कस्बे के सदर बाजार से जीटी रोड तक हादसे का खतरा बने जर्जर बिजली पोलों को बदलने का काम शुरू हो गया है। 'हिन्दुस्तान' ने गुरुवार के अंक में 'जर्जर बिजली पोलों से मंडरा रहा हादसे का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी' शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और पुराने जर्जर पोल उखाड़कर उनकी जगह नए पोल लगाने का काम शुरू करा दिया। गुगरापुर फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति इन्हीं लोहे के पोलों के सहारे चल रही थी। कई पोल नीचे से पूरी तरह गल चुके थे और तारों व केबल के सहारे खड़े थे। बरसात और तेज हवा में इनके गिरने का खतरा बना हुआ था। सदर बाजार और जीटी रोड व्यस्त इलाका होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।स्थानीय लोग करीब तीन साल से जर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.