Kannauj News: खनन की मिट्टी बनी बच्चों के लिए खतरा, खाई में घुसी स्कूली वैन
कन्नौज, नवम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज। खनन वाहनों से सड़क पर फैल रही मिट्टी अब राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गई है। शनिवार सुबह रितुकला से एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन फिसलकर सड़क किनारे खाई में जा घुसी। गनीमत रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूली वैन बच्चों को लेकर गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर फैली गीली मिट्टी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते वैन सड़क किनारे खाई में उतर गई। अचानक हुए हादसे से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.