Kannauj News: खड़ंजा मार्ग उखाड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम भुलभुलैयापुर के ग्रामीणों ने खड़ंजा मार्ग उखाड़े जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत कन्नौज द्वारा गढिय़ा-भुलभुलैयापुर मार्ग से पानी की टंकी तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया गया था, जिसका उपयोग ग्रामीणों के साथ राहगीर और ट्रैक्टर आदि भी करते थे। आरोप है कि 1 जुलाई 2026 की रात गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से खड़ंजा उखाड़ दिया, जिससे मार्ग पर गड्ढे हो गए और आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि आरोपितों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीडि़तों ने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने तथा सरकारी धन से बने मार्ग का पुनर्निर्माण करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.