Kannauj News: क्रेन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, आठवीं के छात्र की मौत
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। तिर्वा रोड से इंदिरा नगर मझपुरवा जाने वाले मार्ग पर सोमवार दोपहर क्रेन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनके दो पुत्र घायल हो गए। हादसे में 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और शव जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र में नाराजगी फैल गई। लोगों के विरोध के बाद पुलिस को शव वापस गुरसहायगंज लाना पड़ा। तिर्वा रोड स्थित सुभाष नगर निवासी दुर्गेश कुशवाहा 42 वर्ष अपने पुत्र कृष्णा उर्फ कन्हैया 14 वर्ष और दूसरे पुत्र दीप के साथ मझपुरवा मार्ग पर थे। सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातचीत के दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.