कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज। साइबर ठगों ने आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी एप डाउनलोड कराकर एक युवक के मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 16,166 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनपुरी के गांव गोशलापुर आजितगंज निवासी आनंद नारायण पांडेय पुत्र ललन कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए बताया कि वह कन्नौज के अशोक नगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार 24 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए आरटीओ चालान के नाम से एक एप्लीकेशन भेजी गई। इसे आरटीओ चालान से संबंधित एप समझकर उसने डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड करने के बाद वह मोबाइल में दिखाई नहीं दिया, लेकिन इसी के माध्यम से ...