Kannauj News: कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। मानीमऊ चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के तेरा मल्लू गांव निवासी मनसुख (41) पुत्र भोलानाथ तीन अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। वह दंदौरा खुर्द स्थित कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनसुख गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.