Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर लूटपाट और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे के सदर बाजार में मारपीट, लूटपाट और दुकान में आग लगाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार निवासी हरिशंकर गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीडि़त दंपति के अनुसार 29 मई की रात करीब 10:15 बजे लोहिया नगर निवासी किरन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय गिरजाशंकर गुप्ता, कन्हैया उर्फ राज गुप्ता, कंचन उर्फ रिया, निशी उर्फ तान्या तथा दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू आदि से हमला करते हुए मारपीट की। इस दौरान रश्मि गुप्ता और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.