कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मारपीट, लूट और धमकी के एक मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के बैजू रामपुर का है। यहां दबंगों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए पीडि़त के पुत्र के साथ लूटपाट की थी। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीडि़त ने कोर्ट की शरण ली थी। ग्राम बैजूरामपुर निवासी सुबोध कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसके पुत्र का गांव के ही पियूष यादव और धपल राठौर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: लूट के मुकदमे में समझौते के दबाव का आरोप उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने बाद में देख लेने की धमकी दी थी। पीडि़त का आरोप है कि 26 मई की सुबह कर...