Kannauj News: कैरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र, लक्ष्य तय कर तैयारी पर जोर
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा में सोमवार को कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम तिर्वा वैशाली ने विद्यार्थियों से संवाद कर कक्षा-12 के बाद उच्च शिक्षा और कैरियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार कैरियर का क्षेत्र चुनने तथा समय रहते तैयारी शुरू करने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही दिशा में मेहनत ही सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को लिख-लिखकर पढ़ने, समय प्रबंधन और नियमित पुनरावृत्ति की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी अभी से अपने लक्ष्य के अनुसार रणनीति बनाएं। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.