Kannauj News: केवाईसी कराने को ब्लॉक में उमड़ रही महिलाओं की भीड़
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की केवाईसी प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। लोकोस ऐप के माध्यम से की जा रही इस प्रक्रिया के चलते पिछले करीब दस दिनों से ब्लॉक मुख्यालय पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों से महिलाएं अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रही हैं, जिससे परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रहती है। एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने बताया कि विकास खंड की 96 ग्राम पंचायतों में करीब 1200 से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन समूहों से लगभग 13 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी सदस्यों की केवाईसी लोकोस ऐप के माध्यम से कराई जानी है, ताकि समूहों का डाटा अद्यतन किया जा सके और भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.