Kannauj News: कृष्ण जन्मोत्सव बना रणभूमि पूर्व प्रधान समेत दस पर रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना सकरावा क्षेत्र के दौलताबाद चौकी अंतर्गत कुल्लूखेड़ा गांव में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास उस वक्त दहशत में बदल गया, जब पुरानी रंजिश ने भरे कार्यक्रम को हिंसा की आग में झोंक दिया। 4 सितंबर की रात ब्रह्मदेव स्थान पर चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच अचानक दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि प्रधान की मौजूदगी में शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में बेकाबू हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। देखते ही देखते पंडाल रणभूमि में तब्दील हो गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस हिंसक टकराव में आशीष कुमार और यादवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.