Kannauj News: कृषि विभाग की ऑनलाइन सेवाएं ठप, रबी सीजन में आवेदन को लेकर किसान परेशान
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। कृषि विभाग की ऑनलाइन सेवाएं ठप होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कई दिनों से विभाग के विभिन्न पोर्टल पर काम नहीं हो पा रहा है। इससे बीज अनुदान, कृषि यंत्रों पर अनुदान, फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े कार्य प्रभावित हैं। रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसान आवेदन और संशोधन के लिए विभागीय कार्यालय तथा साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं। कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल, एग्रीस्टैक, फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत बनी हुई है। किसान ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोर्टल खोल रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कई किसानों का कहना है कि रबी की बुवाई का समय नजदीक है और उन्हें गेहूं के बीज समेत कृषि यंत्रों पर मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.