कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने से वंचित रह गए किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दी है। इच्छुक किसान अब 27 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, मिलेट मिल, मिनी दाल मिल, पावर टिलर, पावर वीडर और पोटैटो प्लांटर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग इसके अलावा ...