Kannauj News: कुत्तों के हमले से वृद्धा घायल
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: विशुनगढ़। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे मंदिर से घर जा रही वृद्धा सोनकली (63) पत्नी रामकिशोर सैनी पर आवारा कुत्तों ने उस समय हमला बोल दिया, जब वह पानी की टंकी के पास पहुंची थीं। आस-पड़ोस के लोगो ने उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनगढ़ में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सोनकली जीप अड्डा के पास स्थित दुर्गा मंदिर में रहकर मंदिर की सेवा करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.