कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। खडिऩी कस्बा में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कुंभकरण, मेघनाद व रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के युद्ध प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला मंचन के दौरान पहले कुंभकरण वध और इसके बाद मेघनाद वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। अंत में भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। श्रीराम के हाथों रावण का अंत होते ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष निर्भय सिंह बैस, खडिऩी प्रधान सत्येंद्र पाल उर्फ सु...