कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसानों के निजी नलकूपों से समरसेबिल की कॉपर केबिल काटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वहीं शुक्रवार रात चोरों ने सरायदायमगंज स्थित पंचायत सचिवालय को भी निशाना बनाते हुए इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में नाराजगी है। पंचायत सचिवालय के लोहे के गेट का कुंडा काटकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद कमरों के गेट और अलमारियां खोलकर तलाशी ली। हालांकि वहां से अन्य सामान चोरी नहीं किया। पंचायत में रखे जरूरी सामान के साथ छेड़छाड़ की गई। पंचायत सहायक गौतम कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से सचिवालय में मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा था। मजदूरों को चाबी दी गई थी। शनिवार सुबह मजदूर पहुंचे तो गेट का कुंडा टूटा मिला। गौतम कुमार ने मौके ...