Kannauj News: कीटनाशक पीने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छदामीपुर्वा गांव में शनिवार दोपहर एक किसान ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे उपचार के लिए कहीं ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के छदामीपुर्वा गांव निवासी सचिन वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय रामबाबू शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गया। इसके बाद उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.