Kannauj News: कीटनाशक पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी, मौत
कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। हनुमानगढ़ी असालतनगर निवासी एक युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विशुनगढ़ रोड स्थित असालत नगर हनुमानगढ़ी निवासी हिमांशु शाक्य (23) की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हिमांशु किसी बात से आहत होकर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगडऩे लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक हिमांशु अविव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.