कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड छिबरामऊ पूर्वी बी पैक्स पर किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें 20 बोरी डीएपी की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता के आधार पर मुश्किल से पांच बोरी ही दी जा रही है। ऐसे में किसान बाजार से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। इस समिति से करीब 4200 किसान सदस्य जुड़े हैं। ऐसे में उपलब्ध खाद का स्टॉक किसानों की मांग के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहा है। समिति के अकाउंटेंट बृजमोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में समिति में डीएपी की करीब 350 बोरी, एनपीके 350 बोरी, पोटाश की 300 बोरी तथा यूरिया की करीब दो हजार बोरी उपलब्ध है। उपलब्धता के आधार पर...