Kannauj News: किसान के बेटे का पीएमओ में प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयन
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी किसान अनुज पाठक के पुत्र रौनक पाठक का लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रौनक पाठक बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की। इसके बाद छिबरामऊ के नेहरू महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। खास बात यह है कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किसी बड़े शहर का रुख नहीं किया और न ही कहीं बाहर जाकर कोचिंग की। घर पर रहकर ही उन्होंने नियमित अध्ययन और मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। रौनक इससे पहले इंटर कॉलेज में प्रवक्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.