Kannauj News: किसान के बेटे का आईआईटी जम्मू में चयन
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कसावा क्षेत्र के नगला नया गांव निवासी किसान रामनिवास पाल के बेटे कल्पेंद्र पाल ने कठिन मेहनत और लगन के दम पर आईआईटी में चयनित होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उसे जेईई में ऑल इंडिया रैंक 6193 मिली है और आईआईटी जम्मू में प्रवेश मिला है। सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने छात्र व उसके परिवार को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रामनिवास पाल ने बताया कि वह खेती-किसानी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। कल्पेंद्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय, लखनऊ में अध्ययन करते हुए कक्षा 12 के साथ जेईई की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.