कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में किसानों को उर्वरक की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन ने उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने थोक विक्रेताओं और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 51,761 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें 17,017 मीट्रिक टन यूरिया, 8,635 मीट्रिक टन डीएपी, 13,909 मीट्रिक टन एनपीके, 8,783 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट और 3,354 मीट्रिक टन पोटाश शामिल है। जिले के 57 सहकारी बिक्री केंद्रों पर भी पर्याप्त स्टॉक बताया गया। डीएम ने कहा कि ओवररेटिंग या कालाबाजारी मिलने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत...