कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस गुरुवार को नगर में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप के ताजपुर रोड स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोडऩे का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी विभिन्न मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने ...