Kannauj News: किशोरी को बाइक से ले जाने का आरोप, जीजा के खिलाफ रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा पर 14 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर बाइक से ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी को बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर वह घर पर नहीं थी। पति और बच्चे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी का पति नीतेश फर्रुखाबाद बाइक से घर पहुंचा। आरोप है कि वह उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि फोन पर संपर्क करने पर नीतेश ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.