Kannauj News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित में मुकदमे में बताया कि 5 अगस्त की दोपहर किशोरी घर पर अकेली थी। तभी सरायगली सरायमीरा निवासी नाजिम पुत्र पप्पू घर पर आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लोगों ने किशोरी को नाजिम के साथ जाते हुए देखा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.