Kannauj News: किशनपुर में बुखार का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। किशनपुर गांव में बुखार के प्रकोप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी गांव पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब एक सैकड़ा लोग बुखार से पीड़ित हैं। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि कई लोग घर पर ही दवा लेकर इलाज करा रहे हैं। स्थिति की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू की। टीम ने 56 मरीजों का परीक्षण किया और 15 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं।महिला की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.